Satya Hindi News Bulletin । 13 जून, दोपहर 2 बजे की ख़बरें
Satya Hindi News bulletin- हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में भारतीय जहाजों पर हुए कथित ड्रोन हमले को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर ईरान को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि ईरान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।