Satya Hindi News बुलेटिन ।16 सितंबर, सुबह 9 बजे तक की ख़बरें
अमेरिकी हाउस ने उस बिल को आगे बढ़ा दिया है, जिससे रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता खुल सकता है। इसमें भारत भी शामिल है। बिल 214-211 के करीबी वोट से आगे बढ़ा है और अब अंतिम वोट होना है। क्या इसका असर भारत-रूस तेल कारोबार और भारत-अमेरिका रिश्तों पर पड़ेगा?