अदालतें तो सरकार को झाड़ रही हैं, उसकी लापरवाही के लिए लेकिन रोज कालाबाजारी की ख़बरें गर्म हो रही हैं। फर्जी इंजेक्शन और सिलेंडर पकड़े जा रहे हैं। अस्पताल के पलंगों के लिए धोखाधड़ी हो रही है। लोग अस्पतालों की सीढ़ियों पर दम तोड़ रहे हैं लेकिन हमारी उच्च और सर्वोच्च अदालतें सिर्फ़ चेतावनियाँ जारी कर रही हैं...
नेता लोग तो नोट और वोट के लालच में डर के मारे कभी लोक-सेवा का ढोंग भी करने लगते हैं लेकिन हमारे साधु-संत, मुल्ला और पादरी लोगों ने कौनसा अच्छा उदाहरण पेश किया है?