मोदी-ट्रंप साझा बयान में हिंद प्रशांत समुद्री इलाक़े के साथ हिंद महासागर में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने में भारत की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया गया है। लेकिन अफ़ग़ानिस्तान में भारत की अब तक हुई रचनात्मक भूमिका को अमेरिका द्वारा नज़रअंदाज़ करना भारत को ज़रूर खटक रहा है।
ट्रंप-मोदी के एलान से भारत को क्या तात्कालिक लाभ मिलेगा और अमेरिका किस हद तक पाकिस्तान के मद्देनज़र भारत का साथ देगा, यह कहना मुश्किल है।