कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल से उस सांसद को लोकसभा में अपना नेता क्यों बनाया है जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले ‘फ़ाइटर’ बताया था?
राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि आख़िर कांग्रेस ने उस राज्य से लोकसभा में अपना नेता क्यों चुना है जहाँ से वह सिर्फ़ एक सीट जीती है, जिस राज्य में कांग्रेस ने सबसे ज़्यादा 14 सीटें जीती हैं वहाँ से कांग्रेस ने लोकसभा में नेता क्यों नहीं चुना?
सोमवार को संसद-सत्र शुरू होने के बाद सदन में भी प्रधानमंत्री ने रंजन चौधरी की तारीफ़ की थी। यह इस बात का संकेत था कि वह लोकसभा में कांग्रेस के नेता होने जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह सवाल भी पूछा जा रहा है कि क्या मोदी की तारीफ़ के बाद ही कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में नेता चुना है?