जेएनयू से शुरू हुआ कथित राष्ट्रवाद का खेल एक दिन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को भी पाकिस्तानी क़रार देगा शायद ही किसी ने सोचा होगा? अब बीजेपी के एक नेता ने महात्मा गाँधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता कह डाला।
मीडिया के एक हिस्से द्वारा परोसे गए वीडियो और चर्चाओं के दौर ने एक नए नारे को जन्म दिया वह है- ‘तुम पाकिस्तानी हो, तुमको यह पसंद नहीं तो पाकिस्तान चले जाओ’।
गोडसे ने महात्मा गाँधी जैसे एक ऐसे शख्स की हत्या की थी जिसे दुनिया सदी का सबसे महान नायक मानती है। क्या यह अकेले गोडसे या उसके कुछ साथियों के बूते की बात हो सकती है? नहीं।