उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि आप लोग (कांग्रेस) जल्द निर्णय लें। अगर वे मेरा सुझाव मान लेते हैं और एक साथ लड़ते हैं, तो बीजेपी 100 सीटों से नीचे चली जाएगी, लेकिन अगर मेरा सुझाव नहीं मानते हैं, तो आप जानते हैं कि क्या होगा।
मेरी एकमात्र महत्वाकांक्षा देश को एकजुट करना और नफरत फैलाने वाले लोगों से मुक्त करना है। मुझे वास्तव में कुछ नहीं चाहिए। हम आपके साथ खड़े रहेंगे।