समाजवाद के प्रखर चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जब सड़कें सूनी हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाती है।
लोग देख रहे हैं कि पेगासस जासूसी मामले में विपक्ष ने सरकार पर इस बात के लिए दबाव बनाया है कि वह अगर पाक साफ है तो इस मामले की जांच क्यों नहीं कराती जबकि दीगर कई मुल्क़ों में जासूसी मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।