जेडीयू के नेताओं ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, नीतीश के खड़गे और शायद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के अलावा कई नेताओं से मिलने की उम्मीद है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा - नीतीश एक ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच एक पुल का काम कर सकते हैं। उन्हें जनता पार्टी परिवार के नेताओं के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने एनडीए के पूर्व सहयोगियों जैसे टीडीपी और टीएमसी के साथ काम किया है। उनके वामपंथी दलों के साथ भी अच्छे संबंध हैं।