एनडीटीवी के मुताबिक पिछले चुनाव में बीजेपी ने गुर्जर समुदाय के नौ लोगों को टिकट दिया था। वे सभी हार गए क्योंकि गुर्जर वोट कांग्रेस में इस उम्मीद में ट्रांसफर हुए थे कि सचिन पायलट राजस्थान के पहले गुर्जर मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन उस उम्मीद पर पानी फिर गया।
राजस्थान में गुर्जरों की आबादी करीब 9 से 12 फीसदी के बीच है। पूर्वी राजस्थान में 40 से 50 विधानसभा सीटों पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।