हम लोग एकसाथ, संघीय ढांचे की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सभी क्षेत्रीय पार्टियों को एक मंच पर आना चाहिए।
ममता और स्टालिन के संबंध अपने-अपने राज्यपालों से अच्छे नहीं चल रहे हैं। दोनों राज्यों के राज्यपाल अपने मुख्यमंत्री की बेइज्जती का कोई अवसर नहीं चूक रहे हैं। बंगाल में विवाद इतना बढ़ा की ममता को राज्यपाल को ट्विटर पर ब्लॉक करना पड़ा।