केदारनाथ की यात्रा पर चरणजीत सिंह चन्नी के साथ-साथ दिखे नवजोत सिंह सिद्धू फिर से क्यों ललकारने लगे हैं? लगातार वह कांग्रेस के लिए विवाद क्यों खड़े कर रहे हैं और क्या पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष बनाकर ग़लती कर दी?
पंजाब के राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी की बढ़ती लोकप्रियता नवजोत सिंह सिद्धू को अपने राजनीतिक भविष्य के लिए खतरा दिखाई दे रही है।