श्री गुरु गोविंद सिंह जी के अमर शहीद साहिबजादों की ऐतिहासिक तथा अमर शहादत को 'वीर बाल दिवस' के तौर पर मनाए जाने का पंजाब में विरोध क्यों हो रहा है? जानिए उनका क्या तर्क है।
दिल्ली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पर्दे के पीछे से भाजपा ने अपना जेबी संगठन बना लिया है। ऐसी कवायद पंजाब में भी की जा रही है और इसे नाकामयाब कर दिया जाएगा। धामी ने दो-टूक पूछा कि 'साहिबजादे शहादत दिवस' नाम पर केंद्र सरकार को क्या आपत्ति है?