प्रतीकात्मक तस्वीर।
मजदूरी करने वाले मुफ्त का पांच किलो अनाज लेकर मौज में है। मध्यम वर्ग टैक्स चुपचाप निकालकर दे देता है। बड़े उद्योगपति करोड़ों लेकर फरार हो जाते हैं। तो लोग आख़िर मगन किस चीज को लेकर हैं?
माया तेरे तीन नामपरसू परसा परसराम
परसराम जी भी संतुष्ट हैं क्योंकि जानते हैं कि सरकार अपनी है। वो ट्रस्ट बनाकर और एकाउंट में हेर-फेर करके टैक्स बचा सकते हैं। अगर उन्होंने बड़ा लोन लिया और डिफॉल्ट भी कर गये तो कोई बात नहीं। सरकार मैनेज कर लेगी। लेकिन सरकार मैनेज करेगी कैसे?