आईपीएल सीजन 14 के 14वें मैच में लेग स्पिनर अमित मिश्रा की फिरकी गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया।
अगला ओवर करने आए अमित मिश्रा ने मुंबई को एक और बड़ा झटका दिया। मिश्रा ने कीरोन पोलार्ड को 2 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कराकर मुंबई की रही सही उम्मीदों पर पानी फेर दिया।