ऐसी भी चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी में और भी भगदड़ मच सकती है और शायद ही कोई बड़ा नेता पार्टी में बचा रहे।
दूसरी ओर, अखिलेश अपनी रणनीति पर चुपचाप काम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को वे अपने साथ ले आए हैं। राजभर के भागीदारी संकल्प मोर्चा में जो छोटे दल शामिल थे, वे भी अखिलेश के साथ जाने की तैयारी में हैं।