सपा सांसद अवधेश प्रसाद
गुरुवार को राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि मोइद खान समाजवादी पार्टी से है। उन्होंने कहा, "मोइद खान समाजवादी पार्टी से हैं और अयोध्या सांसद की टीम का सदस्य है। उसे 12 साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में शामिल पाया गया है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।" सीएम के बयान के बाद ही मामले ने राजनीतिक रंग लिया।