नूरी मस्जिद, फतेहपुर
फतेहपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि अगस्त में ही मस्जिद कमेटी सहित 139 संस्थाओं को अतिक्रमण और अन्य अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। त्रिपाठी ने कहा, "सड़क पर मरम्मत करने और रास्ते पर नाली का निर्माण कार्य होना था, जिसके कारण नोटिस देने के बाद अतिक्रमण हटा दिया गया है।" उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जिला प्रशासन ने पूर्व में मस्जिद कमेटी को सूचित किया था।