अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख रुपये की मदद पहुँचाएगी। उन्होंने बीजेपी से इस घटना की नैतिक ज़िम्मेदारी लेने और राज्य सरकार द्वारा मृतकों को 10 लाख रुपये की राशि देने की मांग की है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मजदूरों की मौत को लेकर संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘औरैया की हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि आख़िर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है? प्रदेश के अंदर मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाई जा रही हैं?’
प्रियंका ने कहा कि या तो सरकार को कुछ दिख नहीं रहा या वह सब कुछ देख कर भी अनजान बनी हुई है। क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है?