प्रियंका गाँधी मंगलवार को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष व चंदौली से सांसद महेंद्रनाथ पांडे की बहू अमृता को अपने पाले में खींच लायीं। अमृता पांडे यूपी बीजेपी अध्यक्ष के सगे भाई जीतेंद्र पांडे की बहू हैं।
हालाँकि अमृता के कांग्रेस में आने से कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ने वाला, लेकिन बीजेपी को एक मनोवैज्ञानिक झटका ज़रूर लगा है।
मिर्जापुर के चिल्हा कस्बे में मंगलवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की भगदड़ में एक खोमचे वाले का सामान गिरा तो प्रियंका ने कांग्रेसियों को डाँटा। खोमचे वाले को बुलाकर उसे नुक़सान के बदले पैसे दिए।