उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे बीजेपी के लिए ख़तरे की घंटी है तो विपक्षी दलों के लिए भी चेतावनी कम नहीं है।
बीजेपी को इन उपचुनावों में कुल 35 फ़ीसदी वोट मिले हैं जबकि सपा को 22 फ़ीसदी, बसपा को 17 और कांग्रेस को 12 फ़ीसदी से कुछ ज़्यादा वोट मिले हैं।