वांगचुक का अनशन, लोगों की नज़र राहुल पर क्यों ?
जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक के आमरण अनशन से उनकी तबीयत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, और अब सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राहुल गांधी उनसे मिलने जाएंगे? जबकि उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और महुआ मोइत्रा जैसे दिग्गज नेता मोदी सरकार के अड़ियल रवैये को देखते हुए वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील कर रहे हैं।