ममता बनर्जी दमदार आवाज़ में कह चुकी हैं कि वह अपने राज्य में सीएए, एनआरसी को किसी भी क़ीमत पर लागू नहीं होने देंगी।
बंगाल में हिंदू वोटों के जबरदस्त ध्रुवीकरण की कोशिश में जुटी बीजेपी को तब बड़ी सफलता मिली थी, जब उसने लोकसभा चुनाव 2019 में 2014 की 2 सीटों के मुक़ाबले 18 सीटें जीती थीं। इसके बाद सीएए और एनआरसी के मुद्दे को लेकर उसने बंगाल को गर्माए रखा।