प्रदर्शनकारियों में से एक ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें हाई-रिस्क इलाक़ों में ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। कई पुलिस कर्मी वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। ऐसा नहीं चल सकता है।’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वयं पुलिस परिसर में जाकर पुलिस वालों से मुलाक़ात की और उनकी माँगों पर विचार करने का आश्वासन उन्हें दिया।