बीजेपी का मक़सद हर हाल में बंगाल में अपनी सरकार बनाना है। लेकिन जिस तरह कुछ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा रिया का चरित्र हनन सोशल मीडिया पर किया गया और इससे जो नाराज़गी बंगालियों में पैदा हुई है, उससे उसका मक़सद पूरा होना अब आसान नहीं लगता।
राज्य की राजनीति में एक-दूसरे के विरोधी होने के बाद भी सीपीआई(एम), कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने एकजुट होकर बीजेपी पर हमला बोला है।
चौधरी ने कहा था कि बीजेपी ने बिहार के चुनाव में फायदा लेने के लिए सुशांत को भारतीय अभिनेता से बिहारी अभिनेता बना दिया। पश्चिम बंगाल के अहम विपक्षी दल सीपीआई (एम) ने भी रिया को निशाना बनाए जाने की निंदा की है।