चैटजीपीटी के चेयरमैन ग्रेग ब्रॉकमैन और दाएं बर्खास्त सीईओ सैम ऑल्टमैन
यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब भारत में पीएम मोदी, रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और काजोल सहित कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के डीपफेक मामले सामने आए और इसे एआई का बेहतर औजार नहीं माना गया। क्योंकि डीपफेक दरअसल एआई संचालित प्रक्रिया है। दुनिया की तमाम मशहूर हस्तियां इसकी शिकार बन रही हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि 'डीपफेक' बनाने के लिए एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग परेशानी खड़ी करने वाला है। पीएम मोदी को गरबा खेलते हुए दिखाया गया था, जबकि उन्होंने बचपन से आज तक कभी भी गरबा नहीं खेला।
ओपनएआई ने आगे कहा कि ओपनएआई की मुख्य टेक्नॉलजी अधिकारी मीरा मुराती बतौर अंतरिम सीईओ के रूप में काम करेंगी, और वही एक स्थायी सीईओ की औपचारिक खोज करेंगी।
ऑल्टमैन के इस्तीफे की खबर आग की तरह फैल ही रही थी, तभी ओपनएआई के सह-संस्थापक और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन ने इस्तीफा की घोषणा कर दी। एक्स पर ट्वीट किए गए एक बयान में, ब्रॉकमैन ने कहा कि "आठ साल पहले मेरे अपार्टमेंट में इसकी शुरुआत करने के बाद से हम सभी ने मिलकर जो कुछ बनाया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है।"