संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के 30वें सत्र यानी सीओपी30 का समापन हो गया। ब्राज़ील के बेलेम शहर में हुए इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे ब्राज़ील के जलवायु मंत्री आंद्रेई लागो ने व्यक्तिगत रूप से दो अहम ‘रोडमैप’ तैयार करने की प्रतिबद्धता जताई। एक वनों की कटाई को पूरी तरह रोकने व उसे उलटने के लिए और दूसरा कोयला, तेल, गैस जैसे जीवाश्म ईंधन से दूर होने का रास्ता अपनाना।
अंतिम सत्र में लागो ने कहा, 'ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा ने इस कॉप के उद्घाटन में कहा था कि मानवता को जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता से न्यायपूर्ण और सुनियोजित तरीके से बाहर निकलने, वनों की कटाई रोकने-उलटने और इसके लिए संसाधन जुटाने के लिए रोडमैप चाहिए। मैं सीओपी30 के अध्यक्ष के नाते दो रोडमैप बनाऊंगा– एक वन संरक्षण के लिए, दूसरा जीवाश्म ईंधन से दूर जाने के लिए।'