लगातार परेशान कर रहा पड़ोसी देश
एएनआई के मुताबिक़, इस साल मार्च में भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान को इस बारे में चेताया भी था कि पाकिस्तान की एजेंसियां उसके अफ़सरों का लगातार उत्पीड़न कर रही हैं। इस बारे में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को एक नोट भेजा गया था और इसमें परेशान किए जाने की 13 घटनाओं का जिक्र किया गया था। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान को इस तरह की हरक़तों को रोकना चाहिए और इनकी जांच करानी चाहिए।
नोट में लिखा था कि मार्च में पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी के एक शख़्स ने सचिव स्तर के एक अधिकारी का पीछा किया था। इसके अलावा दो भारतीय अफ़सरों को अनजान नंबरों से कॉल किया गया था। 9 मार्च को उप उच्चायुक्त का भी पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी के एक कर्मचारी ने मोटरसाइकिल पर घर से बाज़ार जाते वक्त पीछा किया था।