ईरान की संसद मजलिस ने एनपीटी से हटने का प्रस्ताव तब तैयार किया है, जब 12 जून को आईएईए की 35-सदस्यीय बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स ने ईरान को परमाणु दायित्वों का पालन न करने का दोषी ठहराया।
ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम का पूर्ण विघटन चाहता है। अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंधों की धमकी दी है और इसराइल के साथ मिलकर सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है।