Voter List विवाद: EC के अंदर 'तानाशाही'? 2 चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों को किसने किया अनसुना ?
वोटर लिस्ट के SIR (Special Intensive Revision) को लेकर चुनाव आयोग के भीतर ही घमासान मच गया है। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी समेत दो आयुक्तों ने 10 महीने में 14 आपत्तियां दर्ज कराईं, जिन्हें दरकिनार कर दिया गया। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों कमिश्नरों को सीधे कैबिनेट सचिव को चिट्ठी लिखनी पड़ी!