दिशा रवि ने जब अदालत में न्यूज़ चैनलों के ख़िलाफ़ उनके निजी वाट्सऐप मैसेज को लीक किए जाने या सार्वजनिक किए जाने पर रोक की मांग की थी तब उन्होंने भी संविधान के प्रावधानों का ज़िक्र किया था।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि के साथ ही टूलकिट मामले में अभियुक्त बनाए गए पुणे के इंजीनियर शांतनु मुलुक और मुंबई की वकील निकिता जैकब से पूछताछ की। मुलुक और निकिता को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी थी।