दिल्ली विधानसभा के गेट को तोड़कर परिसर में घुसने और फिर भागने वाले नकाबपोश व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। हालाँकि, उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि कार को भी जब्त कर लिया गया है। पहले ख़बर आई थी कि नकाबपोश व्यक्ति ने कार को मुख्य गेट को तोड़ते हुए तेजी से अंदर घुसा दी। इस घटना से विधानसभा के स्टाफ और सुरक्षा कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार कार विधानसभा परिसर में घुसने के बाद कुछ देर अंदर घूमी। फिर वह तेजी से बाहर निकली और मौके से फरार हो गई। इस हरकत ने राज्य विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट है कि यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली यह कार दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर 2 को तोड़कर विधानसभा परिसर में घुसी और फिर भाग निकलने में कामयाब रही। रिपोर्टों में कहा गया है कि यूपी-26 एजेड 8090 नंबर वाली टाटा सिएरा ने वीआईपी प्रवेश द्वार पर लगे गेट को तोड़ दिया, जहाँ सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। बैरियर तोड़ने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी अचानक रोक दी, आराम से बाहर निकला, गेट के पास फूलों का गुलदस्ता रखा और फिर गाड़ी लेकर चला गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट है कि पुलिस परिसर के सभी प्रवेश द्वारों की समीक्षा कर रही है और उस समय मौजूद स्टाफ से पूछताछ भी कर रही है।
ताज़ा ख़बरें
यह घटना दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक को दिखाती है। कई लोगों ने अब सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सख़्त बनाने की मांग की है। अधिकारियों ने कहा है कि वे जल्द ही प्रवेश बिंदुओं को और मज़बूत बनाएंगे तथा आपातकालीन प्रोटोकॉल की समीक्षा करेंगे। परिसर में निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो सके।

यह सुरक्षा चूक विधानसभा बेहद अहम स्थान पर सुरक्षा की गंभीर खामी को दिखाती है। अभी तक कार का नंबर या ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

फूलों का गुलदस्ता रखा, स्पीकर के कार पर स्याही फेंकी

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा है, 'ड्राइवर विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के दफ़्तर की तरफ़ बढ़ा और वापस जाने से पहले बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रख दिया।' अधिकारी ने यह भी बताया कि ड्राइवर ने स्पीकर की कार पर स्याही भी फेंकी।
दिल्ली से और ख़बरें
अधिकारियों ने बताया कि अब तक गुलदस्ते के अंदर कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मौके पर बम निरोधक दस्ते की एक टीम मौजूद है।

दिल्ली विधानसभा परिसर में कार घुसाने की यह घटना तब हुई है जब हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम की धमकियाँ मिली थीं।