हाल तक विशेषज्ञ यह मानते रहे हैं कि दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर नहीं आई है। लेकिन पिछले एक हफ़्ते में और गुरुवार को आए 24 घंटों के ताज़ा आँकड़ों से पता चलता है कि स्थिति बदली है।
जब पिछले कुछ दिनों से तीन हज़ार से ज़्यादा केस आने लगे हैं तो इसी बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के सख़्त नियम के साथ दिल्ली मेट्रो को भी शुरू कर दिया गया है। लेकिन चिंता की बात यह है कि दिल्ली में संक्रमण के मामले फिर काफ़ी ज़्यादा हो गए हैं।