गुजरात में क्या अल्पसंख्यक समुदाय मुसलिम को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलता है? क्या इस समुदाय का कोई मंत्री है? क्या चुनाव में उम्मीदवारी में सही प्रतिनिधित्व मिला है?
पिछली बार कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनावों में 10 या उससे अधिक मुसलमानों को 1995 में उतारा था। यानी क़रीब 27 साल पहले का यह मामला है। इसके बाद से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में इसकी संख्या लगातार गिरती रही है।