मोरबी के सिविल अस्पताल को पीएम मोदी के आने से पहले चमका दिया गया है।
अटल पुल पर नया आदेशः मोरबी की घटना के एक दिन बाद अहमदाबाद नगर निकाय ने शहर में साबरमती नदी पर सिर्फ पैदल चलने वाले अटल पुल पर लोगों की संख्या को सीमित करने का फैसला किया। अब इस पर एक घंटे में सिर्फ 3000 लोग ही चल सकेंगे। 300 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़े अटल ब्रिज का उद्घाटन पीएम मोदी ने 27 अगस्त को किया था। यह पुल नदी के पश्चिमी छोर पर फूलों के बगीचे और पूर्वी छोर पर आने वाले कला और संस्कृति केंद्र को जोड़ता है। अब यह बड़ा टूरिस्ट आकर्षण बन गया है।