बीजेपी ने कृषि क़ानूनों को किसानों के हक़ में बताने के लिए पूरी ताक़त झोंक दी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पूरी सरकार और पार्टी का संगठन इस काम में जुटा है लेकिन दूसरी ओर किसानों का आंदोलन भी बढ़ता जा रहा है।
किसान आंदोलन शुरू होने के बाद से ही हरियाणा में बीजेपी की मुसीबतें बढ़ गई थीं। पार्टी के कई सांसदों ने कहा था कि किसानों के इस मसले का हल तुरंत निकाला जाना चाहिए। साथ ही किसानों के समर्थन में नहीं आने के कारण जेजेपी के अंदर भी दुष्यंत चौटाला से नाराज़गी की ख़बरें हैं।