बीजेपी ने जिन 160 मुश्किल सीटों को चुना है, इनमें से 2019 लोकसभा चुनाव में अधिकांश सीटें वो हार गई थी। पार्टी का मानना है कि इन मुश्किल सीटों पर स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक कारणों की वजहों से चुनौती बड़ी है। इन सीटों में रोहतक और बागपत जैसी सीटें भी शामिल हैं, हालांकि जिन्हें बीजेपी ने 2019 में जीता था। लेकिन अब इन सीटों पर हालात बदल चुके हैं।सूत्रों ने बताया कि बिहार को लेकर विस्तारकों की बैठक 22 दिसंबर को है जबकि हैदराबाद में 28 और 29 दिसंबर को होने की संभावना है। जेपी नड्डा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इन बैठकों को संबोधित कर सकते हैं।