संसद परिसर में आप और बीआरएस का प्रदर्शन।
ईडी ने आरोप लगाया है कि 'साउथ ग्रुप' की कंपनियों की मदद करने के लिए शराब नीति में बदलाव किया गया और सिसोदिया ने बिना किसी परामर्श के नीति को उनके पक्ष में कर दिया। इसी 'साउथ ग्रुप' के लोगों में से एक के कविता पर आरोप लगाया जा रहा है। उनके पिता के चंद्रशेखर राव केंद्र में एक प्रमुख विपक्षी नेता हैं। चंद्रशेखर राव ने हाल ही में आप प्रमुख केजरीवाल से मिलकर विपक्षी एकता का दूसरा मोर्चा या गठबंधन बनाने की कोशिश की थी। चंद्रशेखर राव ने टीएमसी की ममता बनर्जी और जेडीयू के नीतीश कुमार से भी इस सिलसिले में बातचीत की थी।