कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि राहुल गाँधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे, हैं और बने रहेंगे। इसके बाद यह माना जा रहा था कि अटकलों का दौर ख़त्म हो गया है।
वैकल्पिक व्यवस्था में दो या तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी बाँटे जाने की योजना थी। हालाँकि बीच में यह चर्चा भी जोरों पर थी कि राहुल गाँधी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बना सकते हैं।