पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सोमवार 4 मई को आ रहे हैं। इन नतीजों पर सत्य हिन्दी की पूरी नज़र है। ताज़ा अपडेट यहीं मिलेंगेः
पांच राज्यों में तस्वीर साफ- कहां किसकी सरकार बनेगी
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डिचेरी में मतगणना अभी जारी है। नतीजे धीरे-धीरे आ रहे हैं लेकिन हर राज्य में तस्वीर पूरी तरह साफ होती जा रही है। यह एकदम साफ है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ, असम में बीजेपी की वापसी और पुड्डिचेरी में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। तमिलनाडु में टीवीके को अपनी सरकार बनाने के लिए गठबंधन करना पड़ेगा। हालांकि बंगाल चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। लेकिन वहां बीजेपी ही सत्ता में आने जा रही है।
पीएम मोदी ने बंगाल-असम बीजेपी को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में भाजपा को बधाई दी है। मोदी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, "बंगाल में कमल खिल गया है।" उन्होंने आगे लिखा, "जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम ऐसी सरकार प्रदान करेंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे।" प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल और असम में भाजपा की बड़ी उपलब्धियों की सराहना की। मोदी ने ट्वीट में भी लिखा-
“पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूं। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।”
अमित शाह ने असम के कार्यकर्ताओं को बधाई दी
गृह मंत्री अमित शाह ने असम में भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर बधाई दी। शाह ने लिखा, “असम में एनडीए की तीसरी शानदार जीत प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जी के नेतृत्व वाली भाजपा की दोहरी इंजन सरकार में लोगों के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो असम को अशांति की भूमि से आशा और विकास की भूमि में बदल रही है।”
स्टालिन हारे, तमिलनाडु में विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू से हार गए हैं, जिन्होंने लोयोला कॉलेज मतगणना केंद्र पर अपना जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है। तमिलनाडु में स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके को करारी हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को भारी जीत हासिल हुई है।
- भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने चुनाव आयोग के आंकड़ों के आधार पर अपनी पार्टी की सराहना की, जिसमें बंगाल की कई सीटों पर भाजपा की बढ़त दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, "...ये रुझान राज्य में भाजपा सरकार के गठन की ओर इशारा करते हैं। पश्चिम बंगाल में 'राम राज्य' आ गया है।"
बंगाल में बीजेपी दफ्तर पर जश्न का माहौल
कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है। रुझानों से बंगाल में भाजपा की जीत के संकेत मिल रहे हैं। ईसीआई के आंकड़ों के अनुसार, पार्टी 173 सीटों पर आगे है और टीएमसी 91 सीटों पर। हालांकि, भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 8,000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।
केरल में कांग्रेस ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया
केरल में कांग्रेस ने जीत का दावा किया है, क्योंकि रुझानों से पता चलता है कि पार्टी के नेतृत्व वाला यूडीएफ राज्य में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस की केरल इकाई के प्रमुख सनी जोसेफ ने पत्रकारों से कहा, "यूडीएफ को यह जीत दिलाने के लिए हम केरल के मतदाताओं के आभारी हैं। यह एलडीएफ की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक फैसला है।"
गौरव गोगोई अभी भी पीछे, मतगणना धीमी
असम की तिताबोर सीट पर पिछड़ रहे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि वहां मतगणना बहुत धीमी गति से चल रही है। गोगोई ने एएनआई से कहा, “हमने अभी-अभी अंदरूनी सूत्रों को बताया है कि तिताबोर विधानसभा में मतगणना धीमी क्यों है... हर चरण में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं; यह स्वाभाविक है। हमें अंतिम परिणाम घोषित होने तक इंतजार करना चाहिए।”
हिन्दुओं ने ममता को बरायाः शुभेंदु
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर से जीत का पूरा भरोसा जताया और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ये टिप्पणी मतगणना जारी रहने और निर्वाचन क्षेत्र से रुझान सामने आने के बीच की। हालांकि ममता अभी भी भवानीपुर से आगे चल रही हैं। शुभेंदु का दावा है कि हिन्दुओं ने ममता को हराने के लिए वोट दिया।
सुबह 2 घंटे बाद यानी 11 बजे के रुझान
- बंगाल में बीजेपी 153 और टीएमसी 126 सीटों पर आगे
- केरल में यूडीएफ 96, एलडीएफ 41, बीजेपी 1 और अन्य 2 सीटों पर आगे
- असम में बीजेपी 98 और कांग्रेस 26 सीटों पर आगे
- तमिलनाडु में डीएमके लगभग हार चुकी है। टीवीके 106, एआईएडीएमके 81, डीएमके 46 और अन्य 1 सीट पर आगे
- पुड्डुचेरी में एनडीए 14, कांग्रेस 5 और अन्य 4 सीटों पर आगे
- एक्टर विजय की टीवीके पार्टी के 78 सीटों पर बढ़त हासिल करने के बाद चेन्नई में डीएमके मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं को टेंट हटाते हुए देखा गया। तमिलनाडु में डीएमके ने लगभग हार स्वीकार कर ली है। चेन्नई में अभिनेता विजय के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है I
केरल में केसी वेणुगोपाल के कटआउट दिखे
केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के कटआउट पार्टी कार्यालय के बाहर देखे गए, क्योंकि पार्टी के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने राज्य में बढ़त हासिल कर ली है। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के जीतने पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
- केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के पक्ष में 8% वोट स्विंग हुए हैं।
विजय के प्रशंसकों ने वोट दिया होगाः कनिमोझी
तमिलनाडु में कई सीटों पर विजय की पार्टी टीवीके की बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके नेता और प्रवक्ता कनिमोझी ने कहा, “विजय का बड़ा प्रशंसक आधार है। उनके सभी प्रशंसकों ने उन्हें ही वोट दिया होगा... तमिलनाडु में सिनेमा जगत से राजनीति में आने वाले लोगों का इतिहास रहा है। यह हमारे लिए कोई नई बात नहीं है।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वोट शेयर और प्रतिशत जैसे कारण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन धर्मदम सीट पर पिछड़ रहे हैं। उनके प्रतिद्वंदी, कांग्रेस उम्मीदवार वीपी अब्दुल रशीद आगे चल रहे हैं। 2021 में, मुख्यमंत्री शुरुआत से लेकर अंत तक कभी भी पिछड़े नहीं रहे थे।
- केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की सरकार बनना तय। यूडीएफ 86 और एलडीएफ 50 सीटों पर आगे। बीजेपी 3 और अन्य 1 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके सरकार की वापसी मुश्किल लग रही है। एक्टर विजय की पार्टी 101, एआईएडीएमके 73 और डीएमके 50 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी की सरकार बनना तय। बीजेपी 93 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे।
- बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर बरकरार।
- पुड्डुचेरी में एनडीए की सरकार आ सकती है।
- बंगाल में भाजपा 140 सीटों पर बड़ी बढ़त बनाए हुए है और तृणमूल कांग्रेस की बढ़त को मात्र 47 सीटों तक सीमित कर दिया है। भाजपा जिन सीटों पर आगे चल रही है उनमें से कुछ हैं - दंतान, भाटपारा, बुरवान, अलीपुरद्वार, गाजोल, काशीपुर, बरुईपुर, पूर्वी बंगाल।
- केरल में यूडीएफ 85 सीटों पर आगे। बहुमत मिला। एलडीएफ 49 सीटों पर आगे, बीजेपी 3 और अन्य 1 पर आगे।
- बंगाल में कांग्रेस 2 सीटों पर आगे दिखी। लेकिन कुल मिलाकर बीजेपी अभी भी आगे। टीएमसी पीछे।
मतगणना के दो घंटे बाद यानी 10 बजे के रुझान
- बंगाल में बीजेपी 150, टीएमसी 103 सीटों पर आगे
- केरल में यूडीएफ 88, एलडीएफ 34 बीजेपी 4 अन्य 1 सीट पर आगे
- तमिलनाडु में डीएमके 46, टीवीके 99 एआईएडीएमके 69 सीटों पर आगे
- असम में बीजेपी 93, कांग्रेस 27 सीटों पर आगे
- पुड्डुचेरी में एनडीए 7, कांग्रेस 5 और अन्य 4 सीटों पर आगे
- चुनाव आयोग के अनुसार, असम में भाजपा 24 सीटों पर, केरल में कांग्रेस 39 सीटों पर, पुडुचेरी में एआईएनआरसी चार सीटों पर, एडीएमके 16 सीटों पर और बंगाल में भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है।
5 राज्यों में क्या चल रहा है
- अभी तक जो रुझान आए हैं, उसके मुताबिक केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ सरकार बना सकता है। असमें बीजेपी की ही सरकार बनेगी, वहां पर एनडीए को दो तिहाई बहुमत रुझानों में मिल गया है। तमिलनाडु में चौंकाने वाले रुझान हैं। वहां विजय की पार्टी टीवीके, एआईएडीएमके पहले और दूसरे नंबर पर जबकि डीएमके तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। बंगाल में बीजेपी और ममता बनर्जी की टीएमसी में कांटे की टक्कर चल रही है। पुड्डिचेरी में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए आगे चल रही है।
सुबह डेढ़ घंटे बाद यानी 9.30 बजे के रुझान
बंगाल में बीजेपी 125 और टीएमसी 109 सीटों पर आगे
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर संभवः डीएमके 55, टीवीके 83, एआईएडीएमके 50 सीटों पर आगे
केरल में यूडीएफ 73, एलडीएफ 25, बीजेपी 12 और अन्य 2 सीटों पर आगे
असम में बीजेपी 82 और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे
पुड्डुचेरी में बीजेपी 6, कांग्रेस 2 और अन्य 3 पर आगे
- बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी दोनों सीटों भवानीपुर और नंदीग्राम में आगे
सुबह 9.15 बजे के रुझान
- बंगाल में बीजेपी 119 और टीएमसी 112 पर आगे
- तमिलनाडु में 67, टीवीके 74, एआईएडीएमके 35 सीटों पर आगे
- केरल में यूडीएफ 52, एलडीएफ 18, बीजेपी 8 और अन्य 1 पर आगे
- असम में बीजेपी 71 और कांग्रेस 26 पर आगे
- पुड्डुचेरी में बीजेपी 4 और कांग्रेस 1 पर आगे
- चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी बंगाल में 1 सीट पर आगे। लेकिन टीवी मीडिया में बीजेपी तेजी से आगे बढ़ रही है।
- तमिलनाडु के कोलुथर में स्टालिन आगे।
मतगणना के 1 घंटे बाद यानी सुबह 9 बजे के रुझान
- बंगाल में बीजेपी 113 और टीएमसी 101 सीटों पर आगे
- केरल में यूडीएफ 33, एलडीएफ 10 बीजेपी 8 और अन्य 1 सीट पर आगे
- तमिलनाडु में डीएमके 74 टीवीके 39 एआईडीएमके 21 सीटों पर आगे
- असम में बीजेपी 60 और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे
- पुड्डुचेरी में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 3 सीटों पर आगे
सुबह 8.45 पर रुझान
- बंगाल में बीजेपी 85 और टीएमसी 70 सीटों पर आगे
- केरल में यूडीएफ 14, एलडीएफ 5, बीजेपी 6 और अन्य 1 पर आगे
- तमिलनाडु में डीएमके 42, एडीएमके 4, टीवीके 11 और अन्य 1 पर आगे
- असम में बीजेपी 50, कांग्रेस 11 पर आगे
- पुड्डुचेरी में एनडीए 2 सीटों पर आगे
- कोलाथुर सीट पर स्टालिन पीछे, टीवीके आगे
- 8.41 सुबह भवानीपुर में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी आगे,टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पीछे। टीएमसी 63 और बीजेपी 66 सीटों पर आगे।
- असम में भाजपा तिहू, सिबसागर, रंगिया, जलुकबारी, दिसपुर और ढेकियाजुली सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
- चुनाव आयोग यानी ईसीआई की वेबसाइट पर अभी कोई रुझान जारी नहीं हुआ है।
- बंगाल में सुबह 8.38 पर रुझानः टीएमसी 65 सीटों और बीजेपी 51 सीटों पर आगे।
- तमिलनाडु की पन्रुति, नेवेली और अवाडी सीटों के लिए शुरुआती रुझान आ गए हैं। बीजेपी अवाडी में, बीएसपी नेवेली में और विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) पन्रुति में आगे चल रही है। हालांकि डीएमके 25 सीटों पर आगे चल रही है।
- शुरुआती रुझानों के अनुसार, सीपीआई (एम) अलाथुर, बेपोर और चेलक्कारा सहित 12 सीटों पर आगे चल रही है, और कांग्रेस अरिवुक्कर, अलाप्पुझा और इडुक्की सहित सात सीटों पर आगे है।
आधे घंटे बाद यानी 8.30 पर रुझान
बंगालः बीजेपी 40 और टीएमसी 53 सीटों पर
असमः बीजेपी 23 और कांग्रेस 2 सीटों पर
तमिलनाडुः डीएमके 23 और एडीएमके 2 और टीवीके 2 पर आगे
केरलः यूडीएफ 9, एलडीएफ 3, बीजेपी 2 और अन्य 1 पर आगे
पुड्डुचेरीः बीजेपी 2 पर आगे
- बंगाल में बीजेपी 24 और टीएमसी 15 सीटों पर आगे।
- केरल में यूडीएफ 7, एलडीएफ 3, बीजेपी 1 और अन्य 1 पर आगे।
- बंगाल में बीजेपी 3 सीटों पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके अब 2 सीटों पर टीवीके 1 सीट पर आगे।
- केरल में यूडीएफ 6 सीटों पर, एलडीएफ 3 पर, बीजेपी और अन्य 1-1 पर आगे हैं।
- बंगाल में पोस्टल बैलेट बाद में गिने जाएंगे।
- असम के शुरुआती रुझान में बीजेपी 3 सीटों पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 1 सीट पर और विजय की पार्टी टीवीके 1 पर आगे।
- केरल में बीजेपी भी 1 सीट पर आगे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ 5 सीटों पर आगे। एलडीएफ 3 पर आगे।
- शुरुआती रुझानः केरल में एलडीएफ 1 और यूडीएफ 3 सीटों और अन्य 1 पर आगे, तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 1 सीट पर आगे।
बंगाल के मतगणना केंद्रों पर सीएपीएफ की 200 कंपनियां तैनात
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि मतगणना शुरू हो चुकी है। “कहीं भी किसी प्रकार की बाधा की कोई संभावना नहीं है, सब कुछ नियमों के अनुसार होगा... मतगणना केंद्रों के लिए सीएपीएफ की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं।”
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू
सारे नियम सिर्फ टीएमसी के लिए
मतगणना शुरू होने से ठीक पहले, भवानीपुर के एक मतगणना केंद्र के बाहर तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस छिड़ गई। भवानीपुर में तनाव बना हुआ है। एक TMC कार्यकर्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “वे हमें फाइलें या कलम अंदर नहीं ले जाने दे रहे हैं, जबकि भाजपा के मतदान एजेंटों को अंदर ले जाने की अनुमति है। नियम सबके लिए समान होने चाहिए।”भवानी में सोमवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने से पहले मतगणना केंद्र के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। भवानीपुर के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई, जहां ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा के प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से है।
ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
मतगणना शुरू होने से कुछ घंटे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य के कुछ हिस्सों में जानबूझकर बिजली कटौती की जा रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं से वोटों को सुरक्षित रखने वाले स्ट्रांग रूम के बाहर सतर्क रहने का आग्रह किया। X पर एक पोस्ट में, बनर्जी ने दावा किया कि उन्हें हुगली के सेरामपुर, नादिया के कृष्णानगर, बर्दवान के औसग्राम और कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र सहित कई इलाकों से रिपोर्ट मिली हैं, जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती की जा रही है, सीसीटीवी कैमरे कथित तौर पर बंद कर दिए गए हैं और स्ट्रांग रूम परिसर में गाड़ियों की आवाजाही देखी गई है।
केरल में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, थरूर का जवाब
एग्जिट पोल में केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले LDF की जीत की भविष्यवाणी के बाद, इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि अगर ऐसा होता है तो दक्षिणी राज्य में मुख्यमंत्री का पद कौन संभालेगा। जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर से पूछा गया कि क्या उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए विचार किया जाएगा, तो उन्होंने कहा: “मैं अच्छी तरह जानता हूं कि आप मुझसे क्या कहलवाना चाह रहे हैं। मैं इनमें से कुछ भी नहीं कहूंगा। जवाब बिल्कुल स्पष्ट है।”