भारत के उद्योग-व्यापार जगत पर असर कैसे पड़ रहा है, यह इससे समझा जा सकता है कि भारत में बीते दिनों कई कारखाने खुले हैं, जो मोबाइल फ़ोन बनाते हैं। पर ये ईकाइयाँ चीनी कंपनियों ने या तो ख़ुद या किसी स्थानीय कंपनी के साथ मिल कर खोली हैं और ये पूरी तरह चीनी कल-पुर्जों पर निर्भर हैं। चीनी कल-पुर्जों की आपूर्ति कम होने से उत्पादन पर असर पड़ रहा है।
चीन में कोरोना वायरस फैलने के कारण अब स्थिति यह है कि इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ता दिख रहा है। ऐसे में क्या उस स्थिति की कल्पना की जा सकती है जिसमें चीन के सामानों के बहिष्कार करने की धमकी दी जाती है?