दक्षिण कोरिया में भारत से सिर्फ़ 10 दिन पहले मामला आया था। 20 जनवरी को। लेकिन इसने बिना लॉकडाउन किए कोरोना को नियंत्रित कर लिया। टेस्ट किट और जाँच से कोरोना को नियंत्रित करना दक्षिण कोरिया से पूरी दुनिया सीख सकती है।
दक्षिण कोरिया ने जाँच पर काफ़ी ज़्यादा ज़ोर दिया। हॉस्पिटलों में भीड़ नहीं बढ़े इसके लिए इसने अतिरिक्त 600 जाँच केंद्र खोल दिए। सड़कों के किनारे भी। जहाँ कार चला रहे व्यक्ति को बिना कार से उतरे ही 10 मिनट में जाँच हो जाती है और घंटे भर में ही उसका परिणाम भी आ जाता है।