जयराम रमेश (बाएं) और अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जबरदस्त हमला करते हुए जयराम रमेश ने कहा- जब भाजपा को कुल चुनावी बांड्स का 50% से अधिक प्राप्त हुआ, तब 100% ईडी, 100% सीबीआई और 100% आईटी विभाग उसके नियंत्रण में है। भाजपा 100% रक्षा अनुबंधों, 100% राष्ट्रीय राजमार्ग अनुबंधों, 100% रेलवे अनुबंधों पर नियंत्रण रखती है। इन सरकारी संस्थाओं के नियंत्रण के माध्यम से भाजपा इन चार भ्रष्ट नीतियां अपना रही है जिन्हें हमने बार-बार हाइलाइट किया है:1) चंदा दो, धंधा लो, 2) हफ़्ता वसूली, 3) ठेका लो, रिश्वत दो, 4) मनी लॉन्ड्रिंग के लिए फर्ज़ी कंपनियां।