केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव
उन्होंने कहा, "कंपनियां पहचान, रोकथाम, रिपोर्टिंग तंत्र को मजबूत करने और यूजर्स की जागरूकता बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में स्पष्ट कार्रवाई की आवश्यकता पर सहमत हुई हैं।"
अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से डीपफेक सामग्री का मुकाबला करने के लिए अधिक आक्रामक नजरिया अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'सेफ हार्बर' क्लॉज, जो पारंपरिक रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को सुरक्षित रखता है, अगर वे अपने प्लेटफॉर्म पर डीपफेक के खिलाफ पर्याप्त उपाय करने में विफल रहते हैं, तो यह लागू नहीं हो सकता है।