सूना पड़ा दिल्ली का आईटीओ चौराहा।
दिल्ली के सभी 11 जिलों को रेड ज़ोन में रखा गया है जबकि महाराष्ट्र में 14 जिले रेड ज़ोन में हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले 10 हज़ार से ज़्यादा हो गए हैं। इसमें मुंबई में हालात बेहद ख़राब हैं और यहां संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 7 हज़ार पार कर चुका है।
दिल्ली में संक्रमण का ख़तरा इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि इससे सटा हुआ एक शहर गुरुग्राम ऑरेंज ज़ोन में है जबकि दूसरा शहर फ़रीदाबाद रेड ज़ोन में है और पूरी दिल्ली ख़ुद ही रेड ज़ोन में है।