जयशंकर ने इमीग्रेशन पर ट्रम्प की कार्रवाई पर कहा- “यह स्थिति अमेरिका के लिए कुछ अलग हटकर नहीं है। मैं समझता हूं कि अभी एक बहस चल रही है, और मामला संवेदनशील है। लेकिन इस मामले में हम बहुत सैद्धांतिक हैं। मैंने यूएस विदेश मंत्री रुबियो को यह स्पष्ट रूप से बता दिया है।''
विवाद क्यों हो रहा हैः यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि जब तक अमेरिका में नवजात शिशु के पैरंट्स में से कम से कम एक अमेरिकी नागरिक या ग्रीन कार्ड धारक नहीं है, तब तक बच्चा अमेरिकी नागरिक नहीं होगा। यह एक ऐसा अधिकार है जो अमेरिका में जन्म लेने वाले सभी लोगों को काफी समय से मिला हुआ है। ट्रम्प के फैसले का अमेरिका में अस्थायी वीजा स्थिति वाले सभी लोगों पर व्यापक असर पड़ेगा। इससे सबसे ज्यादा भारत, पाकिस्तान सहित तमाम एशियाई देशों के लोग प्रभावित हो सकते हैं। हजारों भारतीय अस्थायी वर्क वीजा (एच -1 बी और एल 1), आश्रित वीजा (एच 4), अध्ययन वीजा (एफ 1) पर हैं। लेकिन ट्रम्प का नया आदेश 30 दिन बाद यानी 20 फरवरी से अमेरिका में पैदा हुए सभी बच्चों पर लागू होगा।