हथियारों के साथ अपने फोटो खुद मोनू मानेसर ने किसी समय खुद सोशल मीडिया पर डाले थे।
पंचायत ने फैसला लिया कि मोनू मानेसर को बचाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। राजस्थान पुलिस आई तो उसकी टांगें तोड़ दी जाएंगी। बजरंग दल और वीएचपी के लोगों ने कहा कि मोनू काफी समय से गोरक्षा का काम कर रहा है। उसे फंसाया जा रहा है।
एफआईआर में नामजद अभियुक्तों लोकेश सिंगला, रिंकू सैनी और श्रीकांत की पहचान हरियाणा पुलिस के रिकॉर्ड में पुलिस मुखबिर के रूप में की गई है। पिछले दो महीनों में फिरोजपुर झिरका और नगीना पुलिस स्टेशनों में नूंह पुलिस द्वारा दर्ज की गई कम से कम चार एफआईआर में तीन लोगों को मुखबिर के रूप में दर्ज किया गया है। तीनों मुखबिर हरियाणा पुलिस के साथ छापा मारने भी जाते थे। मोनू मानेसर ने अपना गोरक्षा नेटवर्क बना रखा था। राजस्थान पुलिस ने अपनी एफआईआर में कुख्यात गो रक्षक मोनू मानेसर का भी नाम लिया है। राजस्थान पुलिस ने सोमवार को एफआईआर में आठ और लोगों को नामजद किया है। राजस्थान पुलिस ने नसीर और जुनैद की हत्या के मामले में पहली बार एक कैब चालक और कथित गोरक्षक रिंकू को गिरफ्तार किया है।
इसी बोलेरो में जुनैद और नासिर को हरियाणा में लोहारु के पास जिन्दा जला दिया गया था। आरोप मोनू मानेसर और उसके साथियों पर है।