इससे पहले सीएम खट्टर ने 6 लोगों के इस हिंसा में मारे जाने की जानकारी देते हुए कहा था- उन्हें सोमवार की झड़प के पीछे एक "साजिश" लगती है और यह घटना "दुर्भाग्यपूर्ण" है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों और पुलिस पर हमले की साजिश रची, जिससे कई जगहों पर हिंसा हुई। लेकिन मुख्यमंत्री और पूरी राज्य मशीनरी ने मोनू मानेसर पर चुप्पी साध रखी है। जबकि वो खुले आम वीडियो जारी कर अपनी बात कह रहा है।
2.7 करोड़ आबादी, 60 हजार जवान, हर शख्स की सुरक्षा हरियाणा पुलिस नहीं कर सकती। पुलिस या सेना कोई भी सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकता।...नूंह में गोरक्षा के भी मुद्दे हैं। मैं मुस्लिम युवकों को प्रोत्साहित करता हूं कि वो गोरक्षा के लिए आगे आएं।