सुप्रीम कोर्ट की अवमानना को लेकर दोषी ठहराये गये वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफ़ी माँगने से इनकार कर दिया है।
सुनवाई के दौरान ही प्रशांत भूषण ने कोर्ट से कहा था कि मैं आभारी हूँ पीठ का कि मुझे विचार करने का मौक़ा दिया, लेकिन मैं अपने बयान पर कायम हूँ। मुझे समय देने से कोई औचित्य हल नहीं होगा।
बाद में इस ट्वीट पर कोर्ट में सफ़ाई देते हुए प्रशांत भूषण ने माना था कि तथ्यों की पूरी तरह से पुष्टि किए बिना उन्होंने तसवीर पर टिप्पणी की। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उनकी भावना सही थी। वह आम लोगों को न्याय दिलाने को लेकर चिंतित हैं।