कोर्ट की बेंच ने याचिकाकर्ताओं से कहा, 'यदि कोई कंपनी कुछ फॉर्म में उनकी नागरिकता ब्रिटेन की बताती है तो क्या वह ब्रिटिश नागरिक हो जाएँगे।'
राहुल ने अपने जवाब में कहा था कि उन्होंने कभी भी ब्रिटिश नागरिकता नहीं माँगी और वह सिर्फ़ भारतीय हैं। राहुल ने तब सुब्रमण्यन स्वामी को चुनौती देते हुए कहा था कि वह उनके ब्रिटिश नागरिक होने और उनके पासपोर्ट के संबंध में सबूत जारी करें।